Thursday, 6 August 2015

परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे कुछ और बातें बिल्व वृक्ष की

परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे इस टोटके से आपके बच्चे को
जब तक परीक्षाएं हो, बच्चे को नियमित दही दिया करें, केवल उसके समय में परिवर्तन करना होता है। इसमें रहस्य केवल इतना है, जैसे प्रथम दिन प्रात: 8 बजे दिया तो अगले दिन 9 बजे और फिर दस बजे यानी रोज एक घंटा बढ़ाते जाएं। जब परीक्षा देने बच्चा जाएगा तो अच्छे अंक आएंगे।
असल में इससे चंद्र जो मन का कारक है, वो तेज होता है और बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है।


 कुछ और बातें बिल्व वृक्ष की----
1. बिल्व वृक्ष के आसपास सांप नहीं आते ।
2. अगर किसी की शव यात्रा बिल्व वृक्ष की छाया से होकर गुजरे तो उसका मोक्ष हो जाता है ।
3. वायुमंडल में व्याप्त अशुद्धयो को सोखने की  क्षमता सबसे ज्या दा बिल्व वृक्ष में होती है ।
4. चार पांच छः या सात पत्तो वाले बिल्व पत्रक पाने वाला परम भाग्यशाली और शिव को अर्पण करने से अनंत गुना फल मिलता है ।
5. बेल वृक्ष को काटने से वंश का नाश होता है। और बेल वृक्ष लगाने से वंश की वृद्धि होती है।
6. सुबह शाम बेल वृक्ष के दर्शन मात्र से पापो का नाश होता है।
7. बेल वृक्ष को सींचने से पितर तृप्त होते है।
8. बेल वृक्ष और सफ़ेद आक् को जोड़े से लगाने पर अटूट लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
9. बेल पत्र और ताम्र धातु के एक विशेष प्रयोग से ऋषि मुनि स्वर्ण धातु का उत्पादन करते थे ।
10. जीवन में सिर्फ एक बार और वो भी यदि भूल से भी शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ा दिया हो तो भी उसके सारे पाप मुक्त हो जाते है ।
11. बेल वृक्ष का रोपण, पोषण और संवर्धन करने से महादेव से साक्षात्कार करने का अवश्य लाभ मिलता है।


जय महादेव।

हनुमान जी के ये आजमाए हुए "5 मंत्र" करते हैं असंभव को संभव

जय बजरंग बली जय श्री राम.......
हनुमान जी के ये आजमाए हुए "5 मंत्र" करते हैं असंभव को संभव...

1. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हनुमान जो को इष्ट मानने वाले भक्तों को रोजाना उनकी पूजा-उपासना और पाठ करना चाहिए। अगर किसी कारणवश उन्हें समय नहीं मिलता हो, तो हनुमान जी के एक मंत्र का जाप 11 बार करना चाहिए। यह मंत्र है "ऊं हनुमते नम:"। इस मंत्र के जाप से पाठ नहीं करने की कमी भी पूरी हो जाती है। साथ ही बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। -

2. हनुमान जी का साबर मंत्र एक ऎसा मंत्र है जो भक्त को सीधे उसकी पीड़ा उन तक पहुंचाता है और शीघ्र समाधान होता है। ध्यान रहे कि इस मंत्र का प्रयोग वही लोग करें जो खान-पान की अशुद्धता और अन्य बुराईयों से परे हों। हनुमान जी के शाबर मंत्र के कई प्रकार हैं जो अलग-अलग कार्यो के लिए हैं। इसलिए मंत्र और विधि-विधान किसी जानकार से पूछ कर ही शुरू करें।

3. कई लोगों को बचपन से भूत-प्रेत और अंधेरे से डर लगता है, ऎसे लोगों के लिए हनुमान जी का एक मंत्र चमत्कारिक बदलाव करता है। हनुमान जी का यह मंत्र है "हं हनुमंते नम:"। इस मंत्र का जाप सोने से पहले किया जाना चाहिए। मंत्र जाप से पूर्व शरीर को साफ पानी से धो लेना चाहिए। इस मंत्र के नियमित जाप से भय अपने आप दूर भागने लगता है और व्यक्ति निर्भिक बन जाता है।

4. रोगों से बचने के लिए हनुमान जी का एक और मंत्र कारागर माना गया है। यह मंत्र है:- नासै रोग हरे सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।। हनुमान जी का एक पाठ उनके भक्तों को उनके शत्रुओं से मुक्ति दिलाता है और शत्रुओं को दंडित भी करने में मदद करता है। कहा जाता है कि एकाग्रचित होकर 21 दिन तक विधि-विधान से "बजरंग बाण" का पाठ करने से व्यक्ति को उसके शत्रुओं से मुक्ति मिलती है अथवा शत्रुओं को उनके किए गए गलत कर्मो का दंड मिल जाता है। हालांकि बजरंगबली ऎसे ही भक्तों की मदद करते हैं जो बुराई से दूर रहकर सत्य की राह पर चलते हैं।

5. हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है हनुमान चालीसा का पाठ। माना जाता है कि हनुमान चालिसा का पाठ करने वाले भक्त को कोई बंधक नहीं बना सकता है और उस पर जेल जाने की नौबत नहीं आती है। मान्यता है कि गलती होने पर जेल हो जाने की स्थिति में दोषी व्यक्ति अगर 108 बार "हनुमान चालीसा" का पाठ करे और यह संकल्प करे कि वह भविष्य में कभी बुरे काम नहीं करेगा, तो हनुमान जी की कृपा होने पर उसका संकट दूर हो जाता है। जेल से उसे मुक्ति मिल जाती है।

मोर पंख मिटाएगा वास्तुदोष

मोर पंख मिटाएगा वास्तुदोष

मोर पंख को सम्मोहन का प्रतीक माना गया है। घर में मोर पंख रखना प्राचीनकाल से ही बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार भी मोर पंख घर से अनेक प्रकार के वास्तुदोष दूर करता है। मोर पंख सकारात्मक उर्जा को अपनी तरफ खीचता है। मोर पंख को वास्तु के अनुसार बहुत उपयोगी माना गया है।

– मोर का एक पंख लेकर उसे दक्षिणामुखी राधा कृष्ण की मूर्ति के मुकुट में लगाएं। मूर्ति में मोर पंख चालीस दिन के लिए स्थापित कर दें और राधा कृष्ण को रोज भोग लगाएं। इकतालिसवे दिन उस मोर पंख को घर लाकर अपनी तिजोरी में रखें।
– घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में मोर का पंख लगाने से भी घर में बरकत बढ़ती है।
- यदि घर की उत्तर- पश्चिमी कोने में रखें तो जहरीले जानवरों का भय नहीं रहता है।
– अपनी जेब या डायरी में मोर पंख रखने पर राहु दोष कभी प्रभावित नहीं करता है।
- नवजात बालक के सिर की तरफ चांदी की एक डिब्बी में भरकर उसके सिरहाने रखने से नजर नहीं लगती है।
इसे पुस्तको में रखना भी बहुत शुभ माना जाता है।

Aise apna vyapar badhaye

‬: 🍀 ‘व्यापार में घाटा हो रहा हो तो— 🍀

शुक्ल पक्ष में एक चुटकी आटा व १ चुटकी नमक लेकर दूकान के मुख्य द्वार के दोनों और स्वास्तिक बनाएँ। पाँच लौंग व एक जायफल पूजा स्थान में रखें तथा महावीर का जाप करें।

 १. मुकदमा— यदि मुकदमें में हार की उम्मीद हो तो— अथवा रोग मुक्त न हो रहा हो तोउस व्यक्ति के वजन के बराबर कोयला पानी में बहा दें। लाभ होगा।
🌷🌰🐾🍀🌷🌰🌱🙏🌷🌰🌱🍀🌷🌰

 घर में कलेश रहता हैं तो सुबह घर के प्रत्येक दरवाजे पर पीले फूल से गंगा जल मे थोड़ी सी हल्दी मिला कर छिंटा दे पर ध्यान रखें जल आपके ऊपर ना आएं साथ मे ऊँ शान्ति शान्ति का जप  करे ।। हे ना कमाल का उपाय कर के देखें और खुश रहे

😢 😢 😢 😢 😢 😢

 व्यापार व्यवसाय के मंदी से निकलने का आसान उपाय

शनिवार को पीपल के पेड़ से पता तोड़ कर लाएँ उसे धो कर धूप बती कर आपनी दुकान की गद्दी के नीचे रखें ऐसा सात शनिवार करें पूरना हटा कर नया रखें आठवें शनिवार को सभी जल में बहा दे
किसी ऐसी दुकान  जो खुब चलती हो उस दुकान से लोहे की कोई चीज खरीद के लाएँ उसको धूप दिप कर ऐसी जगह रखें जहाँ ग्राहकों की नजर ना पढ़ें आपको बहुत लाभ होगा

शनिवार को सात हरी मीरच सात नीबू की माला बना करं ऐसी जगह लगाए जहाँ ग्राहकों की नजर पड़ती हो

अगर बहुत मंदा चल रहा है तो सबूत फटकारी ले दुकान के बीच में खड़े हो कर आपने ऊपर से 31 बार धुमाए और दुकान के बहार की चौराहे मे जा कर उतर दिशा में फेंक दे लाभ होगा 

Aise sudhare apna Ghar

रोजमर्रा की 8 आदतों से सुधारें अपना घर :
१) 👉::
अगर आपको कहीं पर भी थूकने की आदत है तो यह निश्चित है
कि आपको यश, सम्मान अगर मुश्किल से मिल भी जाता है
तो कभी टिकेगा ही नहीं .
wash basin में ही यह काम कर आया करें !
२) 👉::
जिन लोगों को अपनी जूठी थाली या बर्तन वहीं उसी जगह पर
छोड़ने की आदत होती है उनको सफलता कभी भी स्थायी रूप से
नहीं मिलती ! बहुत मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे लोग अच्छा नाम नहीं कमा पाते !
अगर आप अपने जूठे बर्तनों को उठाकर उनकी सही जगह पर रख आते हैं तो चन्द्रमा और शनि का आप
सम्मान करते हैं !
३) 👉::
जब भी हमारे घर पर कोई भी बाहर से आये, चाहे मेहमान
हो या कोई काम करने वाला, उसे स्वच्छ पानी जरुर पिलाएं !
ऐसा करने से हम राहू का सम्मान करते हैं ! जो लोग बाहर से
आने वाले लोगों को स्वच्छ पानी हमेशा पिलाते हैं उनके घर में
कभी भी राहू का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता !
४) 👉::
घर के पौधे आपके अपने परिवार के सदस्यों जैसे ही होते हैं, उन्हें
भी प्यार और थोड़ी देखभाल की जरुरत होती है ! जिस घर में
सुबह-शाम पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध, सूर्य और
चन्द्रमा का सम्मान करते हुए परेशानियों से डटकर लड़ पाते हैं ! जो लोग नियमित रूप से पौधों को पानी देते हैं, उन लोगों को depression, anxiety जैसी परेशानियाँ जल्दी से नहीं
पकड़ पातीं
५) 👉::
जो लोग बाहर से आकर अपने चप्पल, जूते, मोज़े इधर-उधर
फैंक देते हैं, उन्हें उनके शत्रु बड़ा परेशान करते हैं ! इससे बचने
के लिए अपने चप्पल-जूते करीने से लगाकर रखें, आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी ६) 👉::
उन लोगों का राहू और शनि खराब होगा, जो लोग जब भी
अपना बिस्तर छोड़ेंगे तो उनका बिस्तर हमेशा फैला हुआ होगा, सिलवटें ज्यादा होंगी, चादर कहीं, तकिया कहीं, कम्बल कहीं ?
 उसपर ऐसे लोग अपने पुराने पहने हुए कपडे तक फैला कर
रखते हैं !  ऐसे लोगों की पूरी दिनचर्या कभी भी व्यवस्थित
नहीं रहती, जिसकी वजह से वे खुद भी परेशान रहते हैं और दूसरों को भी परेशान करते हैं ! इससे बचने के लिए उठते ही स्वयं अपना बिस्तर समेट दें !
७)👉::
पैरों की सफाई पर हम लोगों को हर वक्त ख़ास ध्यान देना चाहिए, जो कि हम में से बहुत सारे लोग भूल जाते हैं ! नहाते समय
अपने पैरों को अच्छी तरह से धोयें, कभी भी बाहर से आयें तो पांच मिनट रुक कर मुँह और पैर धोयें ! आप खुद यह पाएंगे कि आपका चिड़चिड़ापन कम होगा, दिमाग की शक्ति बढेगी और क्रोध
धीरे-धीरे कम होने लगेगा ।
८) 👉::
रोज़ खाली हाथ घर लौटने पर धीरे-धीरे
उस घर से लक्ष्मी चली जाती है और उस घर के सदस्यों में नकारात्मक या निराशा के भाव आने लगते हैं ! इसके विपरित घर लौटते समय कुछ न कुछ वस्तु लेकर आएं तो उससे घर में बरकत बनी रहती है ! उस घर में लक्ष्मी का वास होता जाता है ! हर रोज घर में कुछ न कुछ लेकर आना वृद्धि का सूचक माना गया है !
ऐसे घर में सुख, समृद्धि और धन हमेशा बढ़ता जाता है और घर
में रहने वाले सदस्यों की भी तरक्की होती है ।
🙏🌼🌼🙏